छत्तीसगढ़। के सरगुजा जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी तरुण कुमार जायसवाल को पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने महिला मित्र के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस कर हिरासत में लिया।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 20 जुलाई को 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। आरोपी पर पीड़िता और उसके परिवार को धमकाने तथा समझौते के लिए रुपये का लालच देने का भी आरोप है। घटना के बाद भारी जनआक्रोश देखने को मिला था। अब सरगुजा पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अंबिकापुर लाकर आगे की पूछताछ करेगी।



