छत्तीसगढ़। के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने तीन तहसीलदार और तीन नायब तहसीलदार के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नई पदस्थापनाओं के तहत विभिन्न तहसीलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार अनुरिमा एस. कुमार टोप्पो को अंबागढ़ चौकी से मोहला तहसीलदार बनाया गया है। चांदनी देवांगन को मानपुर तहसीलदार के साथ औंधी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि नेहा विश्वकर्मा को मोहला से अंबागढ़ चौकी तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
वहीं नायब तहसीलदार दिनेश कुमार को मोहला से प्रभारी तहसीलदार खड़गांव भेजा गया है। दिलीप साहू को मानपुर एवं औंधी से स्थानांतरित कर मोहला तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।



