
रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम 26 सितंबर से पदयात्रा शुरू करेंगे। वे कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक करीब 161 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। पहले दिन करीब 51 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सभी नेताओं को स्थानीय स्तर पर पदयात्रा करनी है। इसी परिप्रेक्ष्य में PCC अध्यक्ष मरकाम भी छत्तीसगढ़ की शांति और खुशहाली की मनोकामना लेकर पदयात्रा करेंगे।देखें शेड्यूल..




