धमतरी। देश के कई राज्यों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। धमतरी जिले के मुजगहन में कुत्ते के काटने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुजगहन निवासी राकेश साहू की 5 वर्षीय बेटी काव्या साहू गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के चेहरा और आंख को नोंच दिया। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को कुत्तों के हमले से बचाया और आनन-फानन में इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई। यह पूरा मामला मुजगहन के गायत्री पारा का है।



