रायपुर. राजधानी से दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही थी। आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हत्यारा फरार हो गया है। मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। पूरी घटना आमासिवनी पुलिस कॉलोनी विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम जॉली सिंह है। जॉली की हत्या कैंची नुमा धारदार हत्या से की गई है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। जॉली के पति शिशुपाल सिंह सुकमा पुलिस में पदस्थ है। जॉली सिंह रायपुर में अकेली रहती थी। जॉली की शादी के 12 साल बाद कोई बच्चा नहीं था। पुलिस के आनुसार देर रात घटना की सूचना मिली थी। अभी तक जांच में यह बात सामने आई है कि जॉली सिंह कल आखिरी बार सात बजे देखी गई थी। उसके बाद घर के बाहर ताला लगा हुआ था। फोन लगाने और कई जगहों पर तलाशने पर कोई सूचना नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा तो अंदर जॉली की लाश पड़ी हुई थी। विधानसभा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं। मामले की जाँच की जा रही है।



