छत्तीसगढ़

नक्सल उन्मूलन अभियान में दूसरी बड़ी सफलता, नक्सलियों का बड़ा लीडर मेटूरू जोगा राव मारा गया..

सुकमा। नक्सल उन्मूलन अभियान में यह इस साल की दूसरी बड़ी सफलता है। मुठभेड़ सुबह 6.30 से 7 बजे तक चला। जिसमें सुरक्षाबलों को बड़े नक्सली लीडर्स को मार गिराने में बड़ी सफलता मिली है। मेटूरू जोगा राव उर्फ़ टेक शंकर भी ढेर हो गया है। मौक़े से जवानों ने 4 पुरुष और 3 महिला नक्सलियों के शव को बरामद किया है। वहीं मौक़े से 2 एके- 47 समेत 8 हथियार भी बरामद हुआ है।

कल छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पार्ट जिस जगह माड़वी हिड़मा और उसकी बीवी राजे समेत 6 नक्सलियों को ढेर किया गया था, वही आज फिर एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस ताजा एनकाउंटर में एक बार फिर से पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। इस एनकाउंटर में 7 नक्सलियों को ढेर किया गया है, इनमें माओवादियों के महासचिव टिपरती तिरुपति उर्फ देवजी और अल्लूरी- भद्राद्री मंडल सचिव, आज़ाद मार गिराया गया है। इससे पहले इसी साल के मई में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में ही माओवादियों के पूर्व महासचिव नम्बाला केशव उर्फ़ बसवा राजू को भी ढेर कर दिया था।

Leave a Reply

Back to top button