छत्तीसगढ़

CG- महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा एप में संलिप्तता आरक्षक को SP ने किया सस्पेंड..

दुर्ग

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने सिपाही सहदेव को महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में संलिप्तता के चलते सस्पेंड कर दिया है। निलंबित आरक्षक का नाम 1046 सहदेव सिंह है और कुम्हरी थाना में पदस्थ था। ये कार्रवाई दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव के द्वारा की गई है।

जानकारी के अनुसार, कॉन्स्टेबल सहदेव पूर्व में खेले गए आईपीएल मैच में महादेव एप से खिलाये जा रहे सट्टे के अवैध धंदे से जुड़ा हुआ था। इसकी शिकायत मिलने पर कुछ माह पहले ही दुर्ग एसपी ने कॉन्स्टेबल को लाइन अटैच किया था। थोड़े दिनों बाद उसे कुम्हरी थाना में पदस्थ कर दिया गया था। थाने में पदस्थ रहने के बाद भी महादेव ऐप से जुड़े आरोपियों से कॉन्स्टेबल सहदेव की बातचीत होती रहती थी। साथ ही समय समय पर पुलिस में होने वाली गतिविधियों को वो अपने साथियों को बताया करता था। कॉन्स्टेबल की सीधी बात विदेश में बैठे महादेव बुक ऐप चलाने वालों से होती थी। इस मामले में शिकायत मिलने पर एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपी कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया।

Back to top button