छत्तीसगढ़

पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय की गाड़ी पर पथराव..बाल बाल बचे साय ,वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त..

सूरजपुर

पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय की गाड़ी पर पथराव हुआ है। पथराव में पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम बाल-बाल बच गये। हालांकि उनके वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर के बंशीपुर गांव के पास पथराव की ये घटना हुई है। इस घटना को लेकर भटगांव थाने में प्रेमसाय ने आवेदन दिया है। मामले की भटगांव पुलिस जांच कर रही है।
इस घटना की लिखित शिकायत पूर्व मंत्री के पीएसओ द्वारा भटगांव थाने में दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button