मध्य्प्रदेश

नर्मदा तट पर सजा परिंदों का संसार: हजारों किलोमीटर दूर साइबेरिया से जबलपुर पहुंचे प्रवासी पक्षी

जबलपुर

संस्कारधानी में सर्दी की दस्तक के साथ ही नर्मदा तट पर विदेशी मेहमानों की चहचहाहट सुनाई देने लगी है। ठंडी हवाओं के बीच साइबेरियन पक्षियों के झुंड नर्मदा के घाटों पर नजर आने लगे हैं। गौरीघाट हो या तिलवाराघाट, इन दिनों नदी के किनारे पक्षियों की मौजूदगी लोगों को आकर्षित कर रही है।

पानी में अठखेलियां करते और आसमान में झुंड बनाकर उड़ते इन पक्षियों को देखना पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए खास अनुभव बन रहा है। नर्मदा तट पर सुबह और शाम के समय इन पक्षियों की गतिविधियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button