
रायपुर
छत्तीसगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लगा हैं, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के भाई विजय पांडे कांग्रेस में शामिल हुए। कवर्धा विधायक और वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलकात कर विजय पांडेय कांग्रेस में शामिल हुए। बताया जा रहा हैं कि विजय पांडेय भाजपा के कारण बताओ नोटिस से परेशान चल रहे थे, जिस वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। विजय पांडेय के कांग्रेस में शामिल होने से राजनितिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।



