छत्तीसगढ़

11वीं के छात्र की हत्या.. पैसे लेनदेन के विवाद में फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले युवक ने कैची मारकर की हत्या..

रायपुर

पैसे के विवाद में फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले युवक ने 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम रोहित यादव है।

जानकारी के अनुसार, थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी स्थित कृष्णा एडलब्स पास रोहित यादव और प्रियांशु अग्रवाल के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान रोहित यादव ने अपने पास रखे कैंची से प्रियांशु अग्रवाल के जांघ में वार कर दिया किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। खून से लथपथ गंभीर हालत में प्रियांशु अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।19 वर्षीय मृतक समता कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी रोहित यादव निवासी जोरापारा मौदहापारा को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आगे कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button