जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के कई इलाकों में बुधवार रात 12 मिनट के अंतराल में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए। शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके लगे हैं।
भूकंप रात 7.53 बजे और 8 बजकर 5 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मैन्युअल तरीके से गणना कर बताया कि जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके बाद इलाके में रहने वाले लोग डर के चलते घर से बाहर निकलकर खड़े हो गए।



