मुंगेली। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक की पहचान राकेश डहरिया के रूप में हुई है। राकेश की हाल ही में पथरिया थाने में पोस्टिंग हुई थी। आरक्षक राकेश डहरिया अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से मुंगेली लौट रहा था। इसी दौरान कपुआ-पथरगढ़ी गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुटी हुई है।
Read Next
May 5, 2026
नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल..
May 5, 2026
संवाद से समाधान: कमराखोल में CM ने दूर की बिजली बिल की चिंता..
May 5, 2026
एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज..
May 5, 2026
सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान..
May 5, 2026
सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का CM ने किया त्वरित समाधान..
May 5, 2026
सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी..
May 5, 2026
सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी: जांजगीर-चांपा में कार सवार की मौत, 3 घायल..
May 5, 2026
रिसॉर्ट में पत्नी संग नेता मिला, पति ने रंगे हाथ पकड़ा—बालोद में मचा हड़कंप..
May 5, 2026
ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की दर्दनाक मौत, मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे परिजन..
May 5, 2026
मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव..
Check Also
Close



