
बिलासपुर
कोयला लोड हाइवा और यात्रियों से भरी बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में हाइवा हाइवे में ही पलट गई और चालक की केबिन में फसने से ड्राइवर की मौत हो गई है वही बस के कुछ यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई है।जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। कोयला लोड कर दीपका से बिलासपुर की ओर आ रही हाइवा और यात्रियों को लेकर कोरबा की तरफ जा रहा बस आमने सामने टक्कर हो गई। कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी नया पुल के पास एक डिवाइडर की कटिंग के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि बस और हाइवा अपने साइड पर ही आ रहे थे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी पर आरोप लग रहा है कि उक्त स्थान पर ऐसा कट बना दिया गया है जिससे आए दिन सड़क हादसा होते ही रहता है। बस से जोरदार टक्कर होने से हाइवा पलट गई है.



