छत्तीसगढ़

IAS गौरव द्विवेदी केंद्र के लिए हुए रिलीव..हिमशिखर गुप्ता को मिली जीएसटी, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी..

रायपुर

आईएएस हिमशिखर गुप्ता अब जीएसटी और आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। हिमशिखर वाणिज्य एवं उद्योग और सहकारिता के स्पेशल सेक्रेटरी हैं। 1995 बैच के आईएएस गौरव द्विवेदी को केंद्र के लिए रिलीव कर दिया गया है। गौरव द्विवेदी को प्रसार भारती के सीईओ बनाए गए हैं। उनकी पत्नी आईएएस डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी अगस्त में ही सेंट्रल डेपुटेशन के लिए रिलीव हो गई थीं।

 

Back to top button