छत्तीसगढ़

CG इंस्टाग्राम पर दोस्ती: युवती से वीडियो कॉल कर बनाया अश्लील वीडियो.. करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार..

सरगुजा। एक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर वीडियो काॅल के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। महिला द्वारा पैसे नहीं देने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो को उसके परिजनों को भेज दिया। इस बात से दुखी महिला ने इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

प्रार्थिया द्वारा 3 जून को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि महिला ने सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम मे अपना अकाउंट बनाया है। फौजी साहब एवं अमन फौजी इंस्टाग्राम आईडी प्रोफाइल के संचालक द्वारा 26 फरवरी कों मैसेंजर के माध्यम से बातचीत हुई। जिसके बाद मे आरोपी से जान पहचान होने पर महिला से मोबाइल के जरिये भी बातचीत होने लगी।

बातचीत के दौरान आरोपी द्वारा महिला को वीडियो कॉल किया गया। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल पर महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती बातचीत करने के लिए मजबूर करता था। और बातचीत नहीं करने पर अश्लील वीडिओ को वायरल करने की धमकी देता था। महिला जब बातचीत करना बंद कर दी तो आरोपी ने उसके रिश्तेदार को अश्लील वीडियो भेज दिया। और सोशल मीडिया में भी वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये की मांग करने लगा।

आरोपी की हरकतों से परेशान महिला ने इसकी शिकायत थाना गांधीनगर में दर्ज कराई। धारा 509(ख), 354 (ग), 384 भा.द.वि. एवं 67 आई. टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में सायबर सेल से जानकारी प्राप्त कर सरगुजा पुलिस ने आरोपी को जलालाबाद पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा अपना नाम रमन प्रीत सिंह 21 वर्ष पंजाब का होना बताया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है।

Leave a Reply

Back to top button