छत्तीसगढ़

CG Lok Sabha Election: 7 सीटों पर वोटिंग जारी..CM विष्‍णुदेव साय और मंत्रियों ने किया मतदान, जानिए कहां कितना हुआ मतदान..

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगीचा में परिवार वालों के साथ मतदान किया।‍

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सुबह 9 बजे बिलासपुर के शेफर्ड स्कूल में सपरिवार मतदान किया। मतदान के बाद साव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। लोग सुबह से अपने घरों से निकलकर वोट करने पहुंच रहे हैं।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मतदान किया। और उन्होंने अपने X एकाउंट में लिखा, आपका वोट आपकी ताकत…एक वोट के कारण ही अटल जी की सरकार गिरी थी, यह है आपके एक वोट की ताकत, इस एक वोट की बहुत बड़ी कीमत होती है। दुनिया में लगभग 100 से अधिक देशों में वोट देने का अधिकार नहीं हैं, यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक-एक वोट बहुत जरूरी है।

प्रदेश के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का ख़ास अंदाज नजर आया। वे आज सुबह स्कूटी पर अपनी पत्नी के साथ मतदान केन्द्र पहुंचे और वोट किया। उन्होंने सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने का भी सन्देश दिया।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा के कोहड़िया स्कूल में और रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर के चौबे कॉलोनी में अपने-अपने परिवार के साथ मतदान किया।

कहां कितना हुआ मतदान

बिलासपुर लोकसभा – 10.38 %

दुर्ग लोकसभा – 13.96 %

जांजगीर चम्पा लोकसभा – 12.85 %

कोरबा लोकसभा – 15.54 %

रायगढ़ लोकसभा – 18.05 %

रायपुर लोकसभा – 9.78 %

सरगुजा लोकसभा – 13.80 %

 

 

Leave a Reply

Back to top button