छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल अस्पताल में भर्ती.. घर में गिरने से फ्रैक्चर हुई पैर की हड्डी..

रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नंदकुमार बघेल घर पर टहलते वक्त अचानक गिर गए, जिससे उनके बांए पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। पैर में चोट आने के बाद उन्हें रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रात 12 बजे वह निवास पर गिर गए थे, जिससे उनके बांए पैर की हड्डी (नेक ऑफ फीमर बोन) फैक्चर हो गई. जिसके कारण सुबह 7 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। बालाजी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में सीएम भूपेश के पिता को भर्ती किया गया है. जहां मेडिसिन, अर्थो, न्यूरो सर्जरी, के डाक्टरों की टीम ने पाया की लेफट फीमर बॉन फैक्चर है. जिसकी सर्जरी करने की सलाह दी गई. जांच के बाद ऑर्थोपेडिक डाक्टरों की टीम डॉ. ल्यूनिक यदू, डॉ रमिश पठान, डॉ अमीन कुरैशी, ऐनेस्थेटिक टीम डॉ. सुनील कामरा, डॉ रीमा वाधवा, डॉ मनीष नाग, वहीं क्रिटिकल केयर की टीम डॉ प्रफुल्ल अग्निहोत्री, डॉ सोनल वाजपाई, की निगरानी में बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी का सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया. डॉक्टरों की टीम तकरीबन 3 घंटे तक लगी रही, जिसके बाद यह आपरेशन सफल हुआ।

बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के चेयरमेन डॉ. देवेंन्द्र नायक ने बताया कि अभी 48 घंटे तक उन्हें वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है. उम्र और उनकी बीमारी को देखते हुए यह आपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें हमें सफलता मिली है। उनके हालत में काफी सुधार है. इस बीच स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हॉस्पिटल पहुंचकर अपने पिता से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। आपरेशन के बाद अभी उन्हें वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है. जल्ह ही वह पूर्ण रुप से स्वस्थ होंगे।

Back to top button