नेशनल

UPSC ने साइंटिस्ट-बी, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 147 पदों पर निकाली भर्ती..जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन..

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक आयोग ने साइंटिस्ट-बी, एंथ्रोपोलॉजिस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 147 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर 11 अप्रैल 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि साइंटिस्ट-बी पद के लिए मास्टर डिग्री और एक साल का अनुभव या बीई और बीटेक और 2 साल का अनुभव जरूरी है। मानवविज्ञानी के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षा में भौतिक मानवविज्ञान या जैविक मानवविज्ञान में 50% से अधिक अंकों के साथ मानवविज्ञान में मास्टर डिग्री।

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एंथ्रोपोलॉजी में तीन साल का शोध अनुभव एमबीबीएस डिग्री, प्रासंगिक विशेषज्ञता या सुपर-स्पेशियलिटी में पीजी डिग्री और 3 साल का अनुभव आवश्यक है। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क देना होगा। इस भर्ती के लिए महिला, एससी, एसटी उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाना होगा। अब रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करें। स्पेशलिस्ट और अन्य पदों के लिए अप्लाई टैब पर क्लिक करें। निर्देश पढ़ें और फॉर्म भरें. सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा। अभी फीस का भुगतान करें. आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास रखें।

Leave a Reply

Back to top button