रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी जी के निधन का समाचार दुखद है।
उन्होंने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा।
अंत समय तक वे जनता और पार्टी की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे।
उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूर्णीय है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं चाहने वालों को संबल… pic.twitter.com/Q6iRPfwVeR
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2023
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करने कीे प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।



