छत्तीसगढ़

CG Patwari Strike: पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर..इन मांगों को लेकर कर रहे धरना प्रदर्शन..राजस्व संबंधी कार्य होंगे प्रभावित..

रायपुर: आज प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. राजस्व पटवारी संघ की ये हड़ताल नवा रायपुर के तूता धरनास्थल पर होगी.जिसके चलते जनता को राजस्व संबंधी कामों के लिए समस्या उठानी पड़ेगी। प्रदेश भर के पटवारी काम बंद करने के अलावा तहसील मुख्यालयों में धरने पर भी बैठ गए हैं। ये हड़ताल वेतन विसंगति दूर करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति जैसी मांगों को लेकर की जा रही है.

पटवारी संघ लगातार अपनी 8 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन दे रहा है। इसके लिए प्रदेश भर के पटवारियों ने पिछले महीने राजधानी रायपुर में जमा होकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया था। बावजूद इसके मांगे पूरी ना होने के चलते आज से प्रदेश भर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रत्येक तहसील मुख्यालयों में पटवारी संघ धरने पर बैठे हैं। पटवारियों के चले जाने से जनता को राजस्व संबंधी काम नक्शा, बी-वन खसरा बनवाने, जाति,आमदनी, निवास के लिए सत्यापन करवाने, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाने जैसी मूलभूत कामों के लिए परेशान होना होगा। शासन के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था ना होने या पटवारियों की जल्द हड़ताल ना खत्म होने पर भटकना पड़ेगा।

8 सूत्रीय मांगे:-
1-वेतन विसंगति दूर करते हुए ग्रेड पे 2800 किया जाए।
2-राजस्व निरीक्षक पद पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति किया जाए।
3-संसाधन एवं नेट भत्ता दिया जाए।
4-महंगाई के अनुरूप स्टेशनरी भत्ता दिया जाए।
5-अतिरिक्त हलके के प्रभार का मानदेय में बढ़ोतरी किया जाए।
6-पटवारी भर्ती हेतु योग्यता स्नातक किया जाए।
7- मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त किया जाए।
8- बिना विभागीय जांच के प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज न किया जाए।

Back to top button