छत्तीसगढ़

CG: लड़की का न्यूड वीडियो बनाकर किया रेप..वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे एक लाख रूपये,आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर: राजधानी में एक युवक ने पहले एक युवती से दोस्ती की। लड़की का नंबर लेकर उससे देर रात तक वॉट्सअप पर चैट किया करता था। इसके बाद उसे प्यार का इजहार करते हुए फंसाया। लड़की को होटल में लेकर गया। आरोपी ने पहले से ही मौदहापारा क्षेत्र के एक होटल में बुकिंग कर रखी थी। वहां उसने लड़की के साथ संबंध बनाया और उसका वीडियो बना लिया। पीड़ित लड़की की शिकातय पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर के मौदहापारा थाना इलाके का है।

बदमाश ने उस लड़की को न्यूड वीडियो दिखाया और बोला अब जब कहूं साथ आना होगा, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा। ब्लैकमेल करते हुए लड़के ने लड़की को खूब धमकाया, उससे रुपए मांगे। घर वालों से छिपाकर लड़की ने 10 हजार रुपए ईफ्तार को लाकर दिए। इसके बाद वो लगातार वीडियो का डर दिखाकर लड़की का रेप करने लगा। उसने अब 1 लाख रुपए की डिमांड लड़की के सामने रखी। लड़की ने थाने में शिकायत कर दी।

बताया जा रहा हैं कि युवक बैकरपुर थाना मुस्तहरी जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल रायपुर के बूढ़ातालाब के पास पुरानी बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। दोस्ती बढ़ने पर आरोपी ने लड़की को प्रपोज कर दिया। झांसे में आने के बाद आरोपी ने लड़की को लेकर होटल में गया। वहां उसने लड़की के साथ संबंध बनाया और उसका अश्लील VIDEO बना लिया। इसके बाद बदमाश ने पीड़ित लड़की को न्यूड वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी देकर कई बार दैहिक शोषण करता था। ईफ्तार के लगातार ब्लैकमेल करने से परेशान होकर लड़की ने मामले की रिपोर्ट थाने में कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Back to top button