
मुंबई
अभिनेत्री वीणा कपूर की हत्या कर दी गई और हत्यारा कोई और नहीं बल्क़ि बेटा ही निकला है। सचिन कपूर ने प्रोपर्टी के लिए अपनी मां को पहले बेस बॉल से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा, इसके बाद उसके शव को नदी में फ़ेंक दिया था।
पिछले एक दिन से सोशल मीडिया पर जुहू में एक महिला की हत्या के बाद बॉडी मिलने की खबर तेजी से वायरल हो रही है लेकिन अब जानकारी मिली है कि कथित तौर पर वह वीणा कपूर है। पुलिस ने वीणा कपूर के हत्या के आरोपी बेटे सचिन कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। वीणा कपूर की हत्या के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक बेटा प्रॉपर्टी के लिए मां की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है। एक्ट्रेस के बेटे ने प्रॉपर्टी की लालच में जुर्म को अंजाम दिया है। जमीन विवाद को लेकर बेटे ने मां का कत्ल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, वीणा के दो बेटे हैं। हत्या करने वाला सचिन कई दिनों से बेरोजगार था और अपनी मां के साथ जुहू के कल्पतरु सोसाइटी में चार बेडरूम फ्लैट में रहता था। इसके अलावा एक्ट्रेस का एक बड़ा बेटा भी है जो यूएसए में सॉफ्टवेयर इंयीनियर है। इसी बेटे ने मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। क्योंकि वह कई दिन से उसके कॉल रिसीव नहीं कर रही थी, घर के वॉचमैन से पूछने पर पता लगा वह घर में भी नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो कॉल डाटा से पता सारी पोल खुली। पूछताछ में सचिन ने बताया कि गुस्से में उसने अपने मां की हत्या बेसबॉल के बल्ले से कर दी। सचिन ने उनकी हत्या संपत्ति को लेकर किया औऱ बाद में बॉडी को माथेरान के पास नदी में फेंक दिया।



