छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी की मौत..

कोंडागांव

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान प्रदेश में एक और खिलाड़ी की मौत हो गई. कोंडागांव में छत्तीसगढ़ ओलंपिक में कबड्डी खेलने के दौरान महिला की मौत हुई है. इससे पहले रायगढ़ जिले में एक युवक की मौत हुई थी.

जानकारी के अनुसार,  कोंडागांव के माझी बोर्ड में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया गया था. इसमें कबड्डी खेलने के दौरान महिला शांति मंडावी बेहोश हो गई. परिजनों ने उसे कोंडागांव अस्पताल ले गया. उसके बाद रातों रात रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात महिला को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Back to top button