छत्तीसगढ़

CG सड़क दुर्घटना में CRPF के तीन जवान और एक वाहन चालक की मौत..

रायपुर/धमतरी में सड़क दुर्घटना में CRPF के तीन जवान और एक वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैI

मिली जानकारी के मुताबिक घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है,जहां आज सुबह खपरी बाईपास के पास नेशनल हाइवे 30 में जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही एमपी पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 17 ZH 4897 की ट्रक से टक्कर हो गई,इस हादसे में 201 कोबरा बटालियन के तीन जवान और चालक की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई,और मृतकों के शव कार में फस गया, जिससे निकालने के लिए पुलिस की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार गैस कटर की मदद शवों को बाहर निकाला गया,फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतकों का नाम जवान मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और चालक हीरालाल नागर बताए जा रहे है I

Leave a Reply

Back to top button