छत्तीसगढ़

CG- आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत..

कवर्धा

आज सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. बारिश के कारण पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी आसमान से मौत की बिजली तड़क गई. ये पूरा मामला लोहारा थाना क्षेत्र के पेलपार गांव का है. जहां बादलों की गड़गड़ाहट और बारिस के साथ तेज बिजली चमकी. इसी बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई. पेड़ के नीचे दोनों की लाशें बिछ गई.

मृतक की पहचान 54 वर्षीय ननकू साहू और परमानंद पटेल के रुप में हुई है। आपको बता दें कि कवर्धा जिले में रात से ही रूक रूककर बारिश हो रही है।दोनों शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बस्तर, रायपुर और सरगुजा संभाग में बारिश हो रही है। बारिश किसानों पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है।

 

Back to top button