छत्तीसगढ़

CG Crime: नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, बच्चों ने भागकर बचाई जान..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सतपता (सतकरा) गांव में एक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से महिला पर कई वार किए।

घटना के दौरान घर में मौजूद तीन बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की असली वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button