छत्तीसगढ़

महिला थाना समेत 11 थाने-चौकियों की जिम्मेदारी प्रशिक्षु SI को सौंपी गई..

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिसिंग के व्यावहारिक प्रशिक्षण और प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों की नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें दो महीने के लिए विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत प्रशिक्षु उपनिरीक्षक संबंधित थाना और चौकी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग और जनसेवा से जुड़े कार्यों का स्वतंत्र रूप से संचालन करेंगे। यह जिम्मेदारी ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में दी गई है।

प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को महिला थाना, चौकी पंतोरा, थाना बम्हनीडीह, पुलिस सहायता केंद्र राहौद, कोटमी सोनार, थाना सारागांव, थाना बलौदा, थाना पामगढ़, थाना शिवरीनारायण, थाना अकलतरा और थाना नवागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस व्यवस्था के जरिए प्रशिक्षु अधिकारियों को थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था संभालने, अपराधों की रोकथाम और विवेचना, पुलिस बल के समन्वय तथा आमजन से संवाद का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें जिम्मेदारी के साथ पुलिसिंग करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर भी मिलेगा।

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को सौंपे गए दायित्वों का कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग इस व्यवस्था को प्रशिक्षु अधिकारियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मान रहा है।

पूरी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://www.pdffiller.com/s/OfKEpCC3u

Leave a Reply

Back to top button