छत्तीसगढ़

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, जंगल में जमीन के नीचे छिपाया डंप बरामद..

कांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर-गड़चिरौली सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

जिला बल, BSF और BDS की संयुक्त टीम ने दागुनटोला और पुसगटटा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जमीन के नीचे छिपाया गया नक्सल डंप बरामद किया।

डंप से एक सिंगल बैरल 12 बोर रायफल, एक डबल बैरल 12 बोर रायफल, 11 कारतूस और दो प्रिंटर समेत अन्य नक्सल सामग्री जब्त की गई है।

सुरक्षा बल अब बरामद सामग्री की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसे कब और किस उद्देश्य से छिपाया गया था।

सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों की सर्चिंग और निगरानी लगातार जारी है।

Leave a Reply

Back to top button