छत्तीसगढ़

GAD का बड़ा आदेश: दो IAS अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए दो अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

आदेश के अनुसार, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर रहने के दौरान उनके विभाग का अतिरिक्त प्रभार IAS राजेंद्र कुमार कटारा को सौंपा गया है।

वहीं IAS इफ्फत आरा को सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार अग्रवाल 9 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक अवकाश पर हैं।

इफ्फत आरा वर्तमान में विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर हैं। उन्हें वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह राजेंद्र कुमार कटारा विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा संचालक, आयुष एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उनके वर्तमान दायित्वों के साथ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

Leave a Reply

Back to top button