छत्तीसगढ़

CG Police Transfer: बलौदाबाजार में 36 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी की सूची..

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी सूची के मुताबिक 1 उप निरीक्षक (SI), 6 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 14 प्रधान आरक्षक, 1 महिला आरक्षक और 14 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादले को जिले में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में किए गए प्रशासनिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button