छत्तीसगढ़

BJP प्रदेश कार्यालय में पवन साय ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रनायकों को किया नमन..

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। राजधानी रायपुर स्थित भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और देश की एकता, अखंडता एवं विकास का संकल्प लिया।

भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने तिरंगा फहराया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। नेताओं ने देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि दी।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में PCC चीफ दीपक बैज ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया गया।

दीपक बैज ने स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों को नमन करते हुए देश की प्रगति और विकास की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर के 90 से अधिक गांवों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया, जो गौरव और खुशी का विषय है।

Leave a Reply

Back to top button