छत्तीसगढ़

CG Police को बड़ा सम्मान, 141 अफसर-जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड..

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में साहस और अदम्य वीरता के साथ अभियान चलाने वाले पुलिस अफसरों और जवानों को इस वर्ष बड़ी संख्या में पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस के 141 अफसरों और जवानों को गैलेंट्री मेडल प्रदान किए जाएंगे। वहीं पुलिस विभाग के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। राजधानी रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करेंगे।

11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर इन पदकों की घोषणा की गई थी। विशिष्ट सेवा पदक के लिए धमतरी रक्षित केंद्र के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत का चयन किया गया है।

वहीं सराहनीय सेवा के लिए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह, रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एटीएस रायपुर की एसपी राजश्री मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक दिया जाएगा।

बस्तर में वीरता का मिला सम्मान

छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों ने बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम किया है। इसी साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अभियानों में योगदान को देखते हुए इस वर्ष बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

15 अगस्त को होने वाले समारोह में इन वीर पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाएगा।

पूरी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को खोलें और पूरी लिस्ट देखें।

https://pdf.ac/lgeMqM___V

Leave a Reply

Back to top button