छत्तीसगढ़

बेमेतरा में डबल मर्डर से सनसनी, खून से लथपथ मिला बुजुर्ग दंपत्ति का शव..

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा में 60 वर्षीय बलिराम साहू और उनकी पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Back to top button