छत्तीसगढ़

मिठाई का लालच देकर नाबालिग बच्चियों को ले गया, अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बच्चियों को मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की और उनके साथ अश्लील हरकत की।

घटना 9 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। बच्चियां घर के बाहर खेल रही थीं, तभी ग्राम उड़ियाकला निवासी जागेश्वर साहू उन्हें मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसने बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकत की।

बच्चियों के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ित बच्चियों व परिजनों के बयान दर्ज किए।

जांच में आरोपी के खिलाफ अपराध पाए जाने पर पुलिस ने 12 अगस्त को जागेश्वर साहू (39) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Back to top button