रायपुर। में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को शराब पिलाने के बाद तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को आरोपियों ने सरोना शराब दुकान के पास ले जाकर शराब पिलाई। आरोप है कि इसके बाद महिला को सरोना क्षेत्र के सर्विस रोड पर ले जाया गया, जहां अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
इसके बाद आरोपी महिला को आरडी तिवारी स्कूल के मैदान में लेकर पहुंचे। वहां भी उसे शराब पिलाने और उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है।
पीड़िता ने आजाद चौक थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज किया, जिसके बाद घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण केस को जांच के लिए डीडी नगर पुलिस को ट्रांसफर किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवा, आयुष, दुर्गा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।



