छत्तीसगढ़

कार का गेट खुलते ही सड़क पर गिरा बाइक सवार, पिकअप ने रौंदा..

सूरजपुर। के कोतवाली थाना क्षेत्र के मंदिरपारा इलाके में लापरवाही के चलते एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी कार का अचानक गेट खुलने से बाइक सवार उससे टकराकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा इतना अचानक हुआ कि बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में कार का गेट खुलने के बाद बाइक सवार के गिरने और पिकअप की चपेट में आने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार चालक चिकित्सक के पद पर कार्यरत है।

Leave a Reply

Back to top button