छत्तीसगढ़

शिव पर टिप्पणी से गरमाया रायपुर, बजरंग दल ने किया घेराव; अरुण पन्नालाल गिरफ्तार..

रायपुर। में भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा और छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भगवान शिव को लेकर एक पोस्ट के बाद कथित आपत्तिजनक कमेंट किए जाने से विवाद बढ़ा। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले को लेकर छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अरुण पन्नालाल के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने उनके घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात किया।

पुलिस के अनुसार, मामले में सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट करने वालों के खिलाफ शिकायत मिली है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Back to top button