छत्तीसगढ़

CG Breaking: सरपंच के मकान पर छापा, सागौन के चिरान और गोले बरामद..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वन विभाग ने अवैध सागौन लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंगारी गांव के सरपंच के मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मकान से लाखों रुपये कीमत की सागौन लकड़ी के चिरान और गोले बरामद किए गए। मामले में सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के खिलाफ वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बालोद वन परिक्षेत्र की टीम और उड़नदस्ता ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंगारी गांव स्थित मकान में दबिश दी। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में सागौन के चिरान और गोले बरामद हुए, जिन्हें दो माजदा वाहनों में भरकर वन विभाग के काष्ठागार ले जाया गया।

डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जब्त सागौन लकड़ी की गणना की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लकड़ी कहां से लाई गई और किस आरा मिल में उसका चिरान कराया गया। मकान में तैयार किए गए सागौन के फर्नीचर की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Back to top button