छत्तीसगढ़

CG Breaking: आकाशीय बिजली का कहर, चरवाहे समेत 3 लोगों की मौत..

मनेन्द्रगढ़। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर गांव में धान रोपाई के दौरान खेत में काम कर रहे दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे पर भी बिजली गिरने से उसकी जान चली गई।

इन घटनाओं में पांच अन्य लोग भी झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Back to top button