अंबिकापुर (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू काम करने वाली 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने महिला उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल को हिरासत में ले लिया है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता 7वीं कक्षा की छात्रा है, जो सुबह-शाम उपसरपंच के घर खाना बनाने व अन्य घरेलू काम करने जाती थी। आरोप है कि उपसरपंच परिवार ने छात्रा के परिजनों को उसकी शादी का पूरा खर्च उठाने का झांसा भी दिया था।
पीड़िता के अनुसार, 20 जुलाई की शाम जब वह किचन में खाना बना रही थी, तब आरोपी तरुण जायसवाल उसे खींचकर कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग के साथ दो बार दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
शिकायत दबाने और पैसों के लालच का आरोप
घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को मुंह बंद रखने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि मामले को दबाने के लिए पीड़िता के रिश्तेदारों को पैसों का लालच देकर थाने जाने से रोका गया।
100 ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे परिजन, आरोपी पकड़ाया
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। बुधवार शाम करीब 100 से अधिक ग्रामीण पीड़िता और उसके रिश्तेदारों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।



