छत्तीसगढ़

नारायणपुर में इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR: इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने का आरोप..

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित ने सैलरी पैकेज इंश्योरेंस का क्लेम दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और अनुचित कमीशन मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने निरीक्षक सुरेश चंद यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अधिवक्ता को भी सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

मामले की पुष्टि नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने की है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Back to top button