छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में आग का तांडव: किराना गोदाम जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान..

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण अग्निकांड ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। लवन रोड स्थित “दीपल टेंडर्स” नामक किराना दुकान और उससे जुड़े गोदाम में रात करीब 3 बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा परिसर धुएं व आग की लपटों से घिर गया।

जानकारी के मुताबिक गोदाम में बड़ी मात्रा में किराना सामान, खाद्य सामग्री और तेल के टीन रखे हुए थे। ज्वलनशील सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। शुरुआती अनुमान के अनुसार हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदाबाजार फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए जिले की करीब 10 दमकल गाड़ियां लगातार मशक्कत कर रही हैं। आग की भयावहता को देखते हुए रायपुर से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड टीम भी बुलाई गई है।

इसी बीच फोम फायर ब्रिगेड वाहन में तकनीकी खराबी आने से राहत कार्य में दिक्कतें भी सामने आईं। बताया जा रहा है कि वाहन को धक्का देकर आगे बढ़ाना पड़ा।

वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली कराया और बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही

Leave a Reply

Back to top button