छत्तीसगढ़

घरेलू झगड़े ने लिया खूनी रूप, पति ने पत्नी को पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार..

कोंडागांव जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। शराब को लेकर हुए झगड़े में आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया। 3 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में पत्नी पर हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

यह घटना समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा और शराब की समस्या की गंभीर तस्वीर पेश करती है।

Leave a Reply

Back to top button