छत्तीसगढ़

DRG जवानों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर,रुक- रुककर फायरिंग जारी..

सुकमा। PS किस्टाराम की सीमा के अंदर सिंगनमरागु इलाके में  डीआरजी और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। जिसके बाद DRG टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इस दौरान DRG की टीम और माओवादियों के बीच रुक- रुक कर फायरिंग जारी है।मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए माओवादी में एक महिला माओवादी भी शामिल है। तीनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ के बाद जवानो द्वारा आसपास के जंगलों और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लिया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है. बताया जा रहा है दोनों तरफ से अभी भी गोलीबारी चल रही है। जिसमे और नक्सली मारे जा सकते हैं।

मारे गए माओवादी कैडर

1. माडवी जोगा उर्फ ​​मुन्ना उर्फ ​​जगत – ACM, किस्टाराम एरिया कमेटी

2. सोढ़ी बंदी – ACM, किस्टाराम एरिया कमेटी

3. नुप्पो बाजनी – ACM (महिला), किस्टाराम एरिया कमेटी

Leave a Reply

Back to top button