छत्तीसगढ़

हसदेव नदी में नहाने गए 3 बच्चे लापता,किनारे पर मिला कपड़ा, चप्पल और साईकिल, तलाश में जुटी SDRF की टीम..

जांजगीर-चांपा। हसदेव नदी में नहाने के दौरान3 बच्चे लापता हो गए हैं। त्रिदेव घाट के पास बच्चों का कपड़ा और चप्पल बरामद हुआ है। वहीं नदी किनारे साईकिल और मोबाइल भी मिली है। तीनों बच्चे 5 वीं, 8वीं और 9वीं के छात्र बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम खोजबीन में जुट गई है।

स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीन दोस्त बुधवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान  छात्रों में से दो छात्र नेल्सन लकड़ा और युवराज राठौर का शव गोतोखोरों ने खोज निकाला है। एक की तलाश जारी है। सुबह 6 बजे से नगर सैनिक और गोताखोरों की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए टीम ने नदी का प्रवाह रोक दिया है। इसके तहत कुदरी बैराज के पास बने डैम के गेट बंद कर दिए गए हैं।

 

 

Leave a Reply

Back to top button