छत्तीसगढ़

गरियाबंद में नक्सली संगठन को झटका: उदंती एरिया कमांडर, 7 नक्सली हथियारों के साथ निकले जंगलों से..

गरियाबंद। शुक्रवार को गरियाबंद जिले में बडा़ समर्पण होने जा रहा है। गरियाबंद, धमतरी के साथ ओडिशा के नुवापाड़ा डिविजन में सक्रिय रहे उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सली आत्मसमर्पण के लिए जंगलों से निकल गए हैं।समर्पण के लिए निकले नक्सलियों में उदंती एरिया कमांडर सुनील, सचिव एरिना जिन पर 8-8 लाख रूपये के ईनाम घोषित हैं। इनके साथ कमेटी मेंबर लुद्रों, विद्या, नंदिनी, मलेश पर 5-5 लाख के ईनाम घोषित हैं।

इन बड़े नक्सलियों के साथ 1 लाख की ईनामी कांती भी समर्पण करने के लिए जंगल से निकले हैं। इनके पास 1 एस एल आर, 3 इंसास, एक सिंगल शॉट हथियार मौजूद हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button