रायपुर /छत्तीसगढ़ मे किसी बड़े आईपीएस अधिकारी पर अपने ही पुलिस विभाग के कर्मचारी की पत्नी से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है ,पुलिस अकादमी चंदखुरी में पोस्टेड आई जी रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच पद से हटा कर सरकार ने कड़ा संदेश दिया है। ताकि जांच पड़ताल सही ढंग से हो सके , सब इन्स्पेक्टर की पत्नी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद चर्चा मे आए आई जी डांगी को पुलिस अकादमी से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है।
गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आदेश जारी किया है। IG रतनलाल डांगी की जगह सीनियर IPS अजय यादव को जिम्मेदारी सौंपी है। अजय यादव नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में थे, जो अब पुलिस अकादमी चंदखुरी में निदेशक के रूप में सेवाएं देंगे। सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आई जी डांगी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। डांगी के खिलाफ 14 दिन की जांच और इंटरनल रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने एक्शन लिया है।
आई पी एस रतनलाल डांगी की शिकायत की जांच पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में IG आनंद छाबड़ा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी पहले महिला से पूछताछ करेंगे। उससे बयान और डिजिटल साक्ष्य जुटाएंगे।



