छत्तीसगढ़

खेल के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रोत्साहित: वर्ल्ड चैंपियन टीम की फिजियो, छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा को 10 लाख की सम्मान राशि देगी सरकार..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई और शुभ कामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, जिसने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, इस गौरवपूर्ण सफलता में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ के रूप में खिलाड़ियों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर न केवल भारतीय टीम को सशक्त बनाया है, बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर उज्ज्वल किया है।

छत्तीसगढ़ की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में बन सकती हैं देश का गौरव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, आकांक्षा सत्यवंशी ने अपने समर्पण, सेवा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करते हुए राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button