बीजापुर। जिले में नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। यहां सर्चिंग पर निकले जवानों की तेलंगाना-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ हो गयी। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों को जंगल में घेर रखा है। दोनों तरफ से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है।
मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हुई है। बीजापुर जिले में ये मुठभेड़ अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में चल रही है। जवानों की टीम जंगल में मौजूद है। जंगल से जवानों ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पुलिस ने नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
नक्सलियों के खात्मे की तैयारी में फोर्स
बस्तर में फोर्स अब नक्सलियों के खात्मे की तैयारी में है। नक्सली संगठन के कई बड़े नेताओं के मारे जाने के बाद सुरक्षाबल एक्टिव मोड पर है। फोर्स का फोकस बस्तर के 50 चुनिंदा गांवों पर है, जहां से नक्सलियों की पकड़ पूरी तरह खत्म करने की तैयारी है।



